डायट में एकीकृत प्रशिक्षण संपूर्ण का शुभारंभ। (स्त्रोत डायट) मवाना।
- फोटो : संस्था
मवाना। जनपद के प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए एकीकृत शिक्षण प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें बताया गया कि आंगनबाड़ी और प्राथमिक कक्षा एक एवं दो में खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण विधियां का समावेश, कक्षा 3 से 5 तक हल्का-फुल्का पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण शामिल सम्मिलित होगा।
शुरुआत महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज, डाॅ. अमित सिंह (प्रभारी), प्रवक्ता प्रदीप कुमार, डॉ. पूजा शर्मा, प्रतिमा यादव एवं नरेश कुमार ने की। वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज ने बताया कि यह प्रशिक्षण एनईपी 2020 निपुण एवं अन्य आवश्यक चीजों का समावेश है, जो कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य करने में सहायक सिद्ध होगा।
प्राचार्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों एवं छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने शिक्षकों को प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग एवं नियमित रूप से उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी और प्राथमिक कक्षा एक एवं दो में खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों का समावेश, कक्षा 3 से 5 तक हल्का-फुल्का पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण शामिल होगा और शिक्षक की शैली संवादात्मक होगी। प्रतिमा यादव ने निपुण भारत मिशन एफएनएन, आधारभूत साक्षरता व गणना पर प्रकाश डाला। प्रदीप कुमार, नरेश कुमार ने भी विचार रखे।