फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ के स्कूल 16 से 23 जुलाई तक रहेंगे बंद, 24 से खुलेंगे फिर से

Tue, 15 Jul 2025 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों से मेरठ में 16 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम डॉ. वीके सिंह ने यह फैसला लिया है। स्कूल 24 जुलाई से दोबारा खुलेंगे।
विज्ञापन
स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा 2025 अपने चरम की ओर बढ़ रही है और इसके चलते मेरठ में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद के सभी स्कूल 16 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शिवरात्रि 23 जुलाई को है, ऐसे में कांवड़ियों की संख्या और मूवमेंट काफी अधिक रहेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

इसके मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 24 जुलाई से सभी स्कूल फिर से नियमित रूप से खुल जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ में कांवड़ियों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। मुजफ्फरनगर में भी इसी तरह 16 जुलाई से स्कूल बंद करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है।

विज्ञापन

हाईवे के कट बंद कर की बैरिकेडिंग
जैसे जैसे कांवड़ यात्रा बढ़ रही है, कांवड़िया हरिद्वार व अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगे हैं। जल्द ही मेरठ सीमा में हाईवे पर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारी पूरी करने में जुट गया है। मंगलवार को पुलिस ने परतापुर से लेकर दादरी गांव तक अवैध कट पर बैरिकेडिंग कर बंदकर दिया। वहीं, दूसरे दिन भी हाईवे वन-वे होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

वन-वे से दूसरे दिन भी लगा जाम
पुलिस प्रशासन ने सोमवार को ही हाईवे को वन-वे कर दिया था। पहले ही दिन व्यवस्था धड़ाम हो गई थी और हाईवे पर चार किमी लंबा जाम लग गया था। दूसरे दिन भी यही हाल रहा। हाईवे वन-वे होने के कारण सबसे अधिक परेशानी मोदीपुरम बाईपास पर आ रही है। तिराहा होने के कारण दोनों ओर से आने वाले वाहन जब एक ही मार्ग पर आते हैं, तो जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पुलिस दिनभर व्यवस्था को संभालने में लगी रही, लेकिन शाम तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने अवैध कट को बांस बल्लियों से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। अभी से कट बंद होने के कारण हाईवे किनारे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। पहले ही दिन लोगों को कट बंद होने से लंबा सफर तय करके दूसरी ओर जाना पड़ा। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें