फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: 29 जुलाई से 12 अगस्त तक ये रहेगा रूट डायवर्जन, बस किराया बढ़ेगा, इन जिलों के लोग होंगे प्रभावित

Tue, 21 Jul 2026 11:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में जाने वाली बसों के लिए रुट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। 2 अगस्त के बाद भैसाली, मेरठ डिपो की बसें भी सोहराब गेट डिपो से चलेंगी। 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के दौरान 29 जुलाई से 12 अगस्त तक मेरठ से दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और प्रदेश के अन्य शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन रहेगा। परिवहन निगम ने इसका रूट चार्ट तैयार कर लिया है। इसके अनुसार न केवल सफर की दूरी बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को बढ़ाया हुआ किराया भी देना होगा। यात्रा की बढ़ने वाली दूरी के अनुसार किराया बढ़ाने पर विचार चल रहा है। उम्मीद है पिछले साल की तरह ही किराया होगा।
विज्ञापन

 

तीनों रोडवेज डिपो से 800 से अधिक बसें दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड समेत यूपी के विभिन्न शहरों के लिए चलती हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। निगम अफसरों के अनुसार, निगम और अनुबंधित बसों के सभी चालक, परिचालक और मैकेनिकों को अवकाश नहीं दिया जाएगा।
 

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर भैंसाली और मेरठ डिपो से चलने वाली बसें गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट डिपो से चलेंगी। यहां से यात्रियों को 24 घंटे बसें मिलेंगी। गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस बिजनौर बैराज से नजीबाबाद के रास्ते से जाएंगी। इसी मार्ग से अन्य हल्के व भारी वाहन भी हरिद्वार जा सकेंगे। महानगर में सोहराबगेट, भैंसाली और मेरठ डिपो हैं।
 

वरदान साबित होगा गंगा एक्सप्रेसवे 
मेरठ से संभल, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ, गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार गंगा एक्सप्रेसवे वरदान साबित होगा। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों को दूर-दूर तक जाम नहीं मिलेगा। प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों को प्रतिबंधित किया है। केवल वाहन ही गुजरेंगे। मेरठ से लखनऊ जाने के लिए लोगों को मेरठ-हापुड़ रोड स्थित बिजौली से गंगा एक्सप्रेसवे पकड़ना होगा। इसके माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर जा सकेंगे।

दिल्ली जाने वाली बसें हापुड़ होकर जाएंगी
वर्तमान में दिल्ली, गाजियाबाद के लिए मेरठ भैंसाली और मेरठ डिपो से बसें चल रही हैं। कांवड़ियों की भीड़ के अनुरूप रोडवेज बसें तीन या चार अगस्त से सोहराबगेट डिपो से संचालित की जाएंगी। मेरठ दिल्ली जाने-आने वाली सभी बसें, मेरठ से हापुड़ के रास्ते होकर जाएंगी।
 

एनएच 58 से मिलेंगी बागपत, बड़ौत और शामली की बसें
रूट डायवर्जन लागू होने के बाद बागपत, बड़ौत और शामली के लिए चलने वाली बसों का शहर में प्रवेश बंद हो जाएगा। ये बसें भैंसाली और मेरठ डिपो नहीं आएंगी। ये सभी बसें एनएच 58 से संचालित होंगी। यात्रियों को वहां से बस से उतरकर शहर आने के लिए ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का सहारा लेना होगा। बसें मिलने का स्थान जल्द तय हो जाएगा।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
पूरे श्रावण मास का रूट प्लान तैयार किया गया है। 29 जुलाई से 12 अगस्त तक लागू रहेगा। इसके बाद भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार तक कुछ मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बढ़े किराए की सूची भी शीघ्र जारी होगी।
-  दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मेरठ।

ये भी देखें...
Shamli: 'जा कहीं जाकर मर जा', शराब के आदी युवक के दिल पर लगी पत्नी और पिता की बात, जहर खाकर दे दी जान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें