कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रूट डायवर्जन शुक्रवार से लागू कर दिया गया। हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रोक लगते ही मोहिउद्दीनपुर के पास भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। अभी हल्के वाहनों का आवागमन बना रहेगा। इसके साथ ही कांवड़ियों की संख्या के आधार पर रविवार से वन-वे लागू होने की संभावना है।