फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा:- सड़क, बिजली और सफाई व्यवस्था में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने विकास भवन सभागार में यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ नूपुर गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, इसमें सभी संबंधित विभागों की तैयारियों का बिंदुवार आकलन किया गया। सीडीओ ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर सड़क को गड्ढा मुक्त, बिजली और सफाई व्यवस्था को सुधार लें। लापरवाही करने वाले विभागीय अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर निगम, पुलिस, विद्युत विभाग, विद्युत सुरक्षा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जल निगम, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई व आरआरटीएस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सीडीओ ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में अपने-अपने कार्य पूरे करें और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन

सीडीओ ने कांवड़ मार्गों व प्रमुख मंदिरों के आसपास बिजली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा इंतजाम और साइनेज लगाने के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम, बीडीओ, ईओ व डीपीआरओ को शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, डिवाइडर, स्वच्छता व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने को कहा गया।

एनएचएआई, लोक निर्माण व सिंचाई विभाग द्वारा कांवड़ मार्गों पर गड्ढामुक्त और पैचवर्क कार्य की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाने, नहर पटरी पर स्नान स्थलों का चिह्नांकन कर चेतावनी बोर्ड, गोताखोरों के नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस पॉइंट, दवाओं, मोबाइल बाइक एंबुलेंस, मोबाइल लाइट वैन और चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी का विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर आने वाले ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल और तारों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें सुरक्षित बनाने, आवश्यक स्थानों पर पॉलिथीन कवर लगाने और जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित करने की बात कही।


सीडीओ ने पुलिस विभाग को रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कांवड़ सेवा शिविरों में खाद्यान्न की गुणवत्ता, रेट लिस्ट का प्रदर्शन और डीजे की ऊंचाई व ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के लिए संबंधित संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ वंदना फोगाट, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम भूमि अध्याप्ति नवीन चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें