मेरठ। कांवड़ मार्ग पर संचालित मुस्लिम ढाबों को संचालक ने अपनी इच्छानुसार बंद करने का ऐलान किया है। एनएच-58 पर स्थित मलिक ढाबा भी बंद रहेगा। किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न न हो इसलिए ढाबे को बंद किया जाएगा। इसके अलावा मोहिउद्दीनपुर पर बने होटल ने भी अपनी इच्छा अनुसार बंद करने की बात कही है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस कोई ढाबा और होटल बंद नहीं कराएगी। अपनी इच्छानुसार खोल और बंद कर सकते हैं। इसके लिए खाद्य विभाग की टीम काम करेगी।
विज्ञापन
मीट की दुकान और होटल खुलने पर रोष हरिद्वार से जल लेकर कांवड़िये अपने गंतव्य को जा रहे है। कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें अब भी खुली हुई हैं। सोतीगंज में मस्जिद के बराबर में बशीर होटल खुला हुआ है और दुकान के बाहर पर्दे डाल लिए हैं। शिकायत मिलने पर सदर बाजार पुलिस ने बशीर होटल को बंद कराया। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने बताया कि मछेरान में मीट की दुकानें खुली हुई हैं। मछली बाजार भी खुला हुआ है। पुलिस प्रशासन इन्हें जल्द बंद कराए।
शराब की दुकानों पर डाल दिए पर्दे डीएम डा. वीके सिंह ने निर्देश दिए थे कि शराब की दुकानों पर पर्दा डाला जाए, जिसके बाद ठेके संचालकों ने पर्दे डालने शुरू कर दिए हैं।