हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भक्ति के कई रंग दिख रहे हैं। गाजियाबाद निवासी कांवड़िया राहुल अपने बुजुर्ग दादा-दादी को तीर्थ के दर्शन कराकर श्रवण कुमार की तरह लौट रहा है। लोग उसके प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
माता-पिता की सेवा की बात की जाए तो आज भी श्रवण कुमार का नाम सबसे ऊपर आता है। श्रावण मास में अपने माता पिता को लेकर बहुत से लोग कांवड़ यात्रा करते हैं लेकिन, मंगलवार को गाजियाबाद के असालतपुर फरुखनगर निवासी राहुल सैनी अपने दादा-दादी को लेकर कांवड़ यात्रा करते दिखा। वह दादा धन्नो सैनी (85) व दादी बलबीरी (80) को साथ लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेने आया।