फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: मेरठ मंडल को 71 जोन और 216 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डीजीपी और मुख्य सचिव के समक्ष अपनी तैयार की गई रूपरेखा पेश की। मेरठ मंडल को 71 जोन और 216 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद को 24 जोन और 68 सेक्टर में बांटा गया है। 184 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 150 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बुलंदशहर को 19 जोन और 59 सेक्टर में बांटा गया है। 149 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 570 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गाजियाबाद को 11 जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है। 108 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 143 कर्मचारी प्रशासन के ड्यूटी पर लगे रहेंगे। नोएडा को 4 जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। 25 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 25 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हापुड़ को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा है। जिसमें 116 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। दो हजार कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बागपत को आठ जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है। 495 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 144 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें