फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शांतिनाथ महामंडल विधान में दी 1100 आहुतियां

Thu, 30 Jul 2026 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में शुक्रवार को भक्ति भाव से शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान मण्डल पर 120 अर्घ्य समर्पित किए गए। शांतिधारा का सौभाग्य श्री सुनील कुमार जैन को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर, देव-शास्त्र-गुरु की विधिवत पूजा-अर्चना कर आत्मशांति एवं विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अनीता जैन ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। मंडल पर पांच कलश स्थापित किए। विश्व शांति के लिए 1100 आहुतियां अर्पित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि शांति विधान का उद्देश्य मनुष्य के जीवन के दुख, संताप और अशांति का निवारण कर आत्मसुख एवं आत्मशांति की प्राप्ति कराना है। संध्याकाल में भव्य दीपों से मंगलमय आरती संपन्न हुई। आयोजन सफल बनाने में अनीता जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें