चंपत राय का किया बचाव
महामंडलेश्वर ने सार्वजनिक जीवन को लेकर चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उनका जीवन पूरी तरह निष्कलंक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
सांसद पप्पू यादव और टिन्नू यादव पर भी टिप्पणी
यतींद्रानंद गिरि महाराज ने सांसद पप्पू यादव के संसद में कथित आचरण की आलोचना करते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने टिन्नू यादव पर चंदे से जुड़े मामले में भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उनकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत होती रही है। उन्होंने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण का वंशज है और इस तरह की घटनाएं पूरे समाज का अपमान हैं।
कांवड़ियों के लिए भोजन, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान शिविर में पहुंचे संतों, जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का पंडित सुनील भराला और अजय भराला ने पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।