दिल्ली रोड पर रैपिड रेल प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। दिनभर वहां पर जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए दिल्ली रोड का यातायात नियंत्रित करना सबसे मुश्किल होगा।
मेरठ में कांवड़ यात्रा में दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसीलिए डाक कांवड़ को छोड़कर अन्य शिवभक्तों को दिल्ली रोड से निकालने के लिए फिलहाल 68 स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन स्थलों पर पुलिस फोर्स के साथ ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का का कहना कि दिल्ली रोड और हापुड़़ रोड पर पैदल जाने वाले शिवभक्तों के लिए बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता चल रही हैदोनों रोड का रूटमैप तैयार किया जा रहा है।
इन दिनों दिल्ली रोड पर रैपिड रेल प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। दिनभर वहां पर जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए दिल्ली रोड का यातायात नियंत्रित करना सबसे मुश्किल होगा।
पुलिस का कहना है कि इस समस्या से राहत के लिए ही 68 स्थलों का चयन किया गया है। इसमें मोदीपुरम से लेकर वाया बेगमपुल और परतापुर तक सबसे अधिक स्थल रखे गए हैं। यहां से शिवभक्तों की निगरानी की जाएगी। वहीं, डाक कांवड़ को शहर की जगह हाईवे से निकालने की तैयारी भी पुलिस ने शुरू कर दी। शहर के अंदर से मोदीपुरम से परतापुर तक भारी वाहनों पर कांवड़ यात्रा को देखते प्रतिबंध लगाया जाएगा। कई जगह पर रूट डायवर्जन का प्लान भी रहेगा।
इस बारे में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस जल्द ही रूटमैप जारी करेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क जारी है। दिल्ली रोड पर रैपिड रेल प्रोजेक्ट को देखते व्यवस्था बनाई जा रही है। शिवभक्तों और शहर के लोगों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखकर ही प्लान तैयार कराया जा रहा है।