उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा निर्णय लागू कर दिया है। 10 फीट से ऊंची कांवड़ और मानक से अधिक ध्वनि वाले डीजे अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हरिद्वार से लौटते शिवभक्तों को सिकंदरपुर चौराहे, जो बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले है, वहीं रोक दिया जा रहा है।
एक-एक इंच की हो रही जांच
भगवानपुर रोड पर सिकंदरपुर चौराहे पर संयुक्त चेकिंग टीम कांवड़ों की ऊंचाई नाप रही है और डीजे की आवाज़ के स्तर की मौके पर ही जांच कर रही है। 10 फीट से अधिक ऊंचाई होने पर कांवड़ियों को वहीं रोककर ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।