फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव और DGP ने की समीक्षा बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Sat, 06 Jul 2024 02:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने मेरठ में चार राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की। वह 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बात की।
विज्ञापन
बैठक करते डीजीपी व मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार मेरठ पहुंचे हैं। वे चार राज्यों के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर कमिश्नरी सभागार में  बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।  

विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में शनिवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने समीक्षा बैठक की। जिसमें कावड़ यात्रा से संबंधित सुरक्षा के इंतजाम और रूट डायवर्जन को लेकर अधिकारियों के द्वारा तैयारियों का जायजा लिया है। 

समीक्षा बैठक करने के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन कई दिन से कावड़ यात्रा की तैयारी में लगा हुआ था। डीजे की ऊंचाई और आवाज नियमित रूप से रखने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। विद्युत विभाग की लाइन कांवड़ मार्ग पर शिविर में सुरक्षा के इंतजाम साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा मद्देनजर कावड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी होगी। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी भी होगी। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिससे उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश करने वाले कावड़ियों की जानकारी मिलती रहे, ताकि पहले से उनकी सुरक्षा से संबंधित पुलिस प्रशासन इंतजाम कर सके।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को देखते हुए रूट डायवर्जन की जानकारी पहले से ही प्रचार प्रसार करने की बात कही, ताकि लोगों को यातायात करने में परेशानी ना हो। वहीं, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अबकी बार कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया।

बेहतर कांवड़ियों की यात्रा संपन्न कराने की सरकार की प्रथामिकता है। जिसको देखते हुए कार्य किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें