फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanwar Yatra 2022: तीन हेलिकॉप्टर, 125 कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

Tue, 12 Jul 2022 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व निगरानी के मद्देनजर कैमरों की निगरानी के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की मांग भी शासन से की है। कई जगह पर रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
kanwar yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम और रूटमैप तैयार हो गया है। पुलिस-प्रशासन द्वारा 125 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही तीन हेलिकॉप्टरों के लिए भी शासन को चिट्ठी लिखी गई है। अबकी बार कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रहेगी, इसको लेकर गांव-गांव से जानकारी जुटाई जा रही है। डीएम और एसएसपी रोजाना कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे ह।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारी में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगे हुए हैं। पुलिस की मौजूदगी में कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कुल 125 कैमरे लग चुके हैँ और 75 कैमरे अगले दो दिन में लगने हैं। पुलिस का कहना कि कांवड़ यात्रा को देखते रूटमैप भी जारी हो चुका है। कई जगह पर रूट डायवर्जन किया गया है।

कैमरों की निगरानी के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की मांग भी शासन से की है। कांवड़ यात्रा के अंतिम तीन दिन हेलिकॉप्टर से निगरानी की जाएगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि कांवड़ यात्रा को देखते रोजाना मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पूरी तैयारी कर लें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rain in UP: पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, भीषण गर्मी से बारिश ने दी राहत, सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

गांव-गांव से डाटा जुटा रही पुलिस
कांवड़ियों की संख्या अबकी बार ज्यादा होने का अनुमान है। इसको लेकर पुलिस गांव-गांव से डाटा जुटा रही है कि कितने कांवड़िये हरिद्वार जा रहे हैं। पुलिस ने तीन दिन में इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर देने की बात कहीं है। एसएसपी ने एसपी देहात और सीओ को रोजाना मॉनिटरिंग करने के    निर्देश दिए हैं। थानेस्तर से इसका काम   शुरू हो गया है।

टल गई एमडीए बोर्ड बैठक, कांवड़ यात्रा के बाद होगी
एमडीए बोर्ड की सोमवार को होने वाली बैठक टाल दी गई है। अब कांवड़ यात्रा के बाद ही नई तारीख तय होने की संभावना है। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी 26 जुलाई तक कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में रहेंगे। जोन और सेक्टरवार दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अधिकारियों को सुबह और शाम विभिन्न मार्गों पर पुलिस से सामंजस्य बनाकर तैैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एमडीए, आवास विकास, विकास भवन, लोक निर्माण विभाग के अधिकतर सभी अधिकारियों की ड्यूटी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में लगाई गई है। एमडीए में एकमात्र अधिशासी अभियंता अरुण कुमार शर्मा को भी कांवड़ मेला ड्यूटी में लगा दिया गया है। विकास भवन के अधिकारी भी कांवड़ मेला की व्यवस्था संभालेंगे।

कांवड़ पटरी मार्ग 13 की रात से होगा जगमग
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने सोमवार को सलावा से रोहटा होते हुए पुरा महादेव बॉर्डर तक निरीक्षण किया। कांवड़ मार्ग पर 13 की रात से लाइटें भी जल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें