मुरादाबाद-गढ़ से ऐसे होगा आवागमन
मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रूडकी, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है वह किठौर से किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। ये वाहन मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर निकल सकेंगे। मुजफ्फरनगर-बिजनौर से गढ़, मुरादाबाद जाने वाले वाहन मवाना रोड से होते हुए जेल चुंगी के पास से होकर किठौर की तरफ निकलेंगे।
मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनुपर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, ऐसे वाहन गढ़ रोड से जेलचुंगी से परीक्षितगढ़ रोड बीएनजी स्कूल तिराहा से कसेरू बक्सर नाला के सहारे बने हुए नये रोड से थाना गंगानगर तिराहा से मवाना, बहसूमा मीरापुर जानसठ गंगाबैराज बिजनौर नजीबाबाद होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेगें।
यह भी पढ़ें: Accident: मेरठ के सरधना में ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो चालकों की दर्दनाक मौत, ग्राइंडर से काटकर निकाले शव
ऐसे जाएंगे शामली-करनाल
बरेली-मुरादाबाद की ओर से आने वाला यातायात जिसे शामली, बागपत, व करनाल (हरियाणा) की ओर जाना है, ऐसे वाहन स्याना चौपला (गढमुक्तेश्वर ) से सिम्भावली, हापुड़ बाईपास, पिलखुवा, डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगें।
मेरठ में नहीं घुसेंगे हरियाणा के वाहन
शामली, करनाल (हरियाणा) व बागपत की ओर आने वाला यातायात जिसे मेरठ होकर मुरादाबाद-बरेली की ओर जाना है, ऐसे वाहन मेरठ न आकर पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए डासना, पिलखुवा, हापुड़ बाईपास, सिम्भावली, स्याना चौपला गढ़मुक्तेश्वर होकर निकल सकेंगे। दिल्ली, गाजियाबाद एवं पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर से देहरादून-हरिद्वार मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से डासना इंटरचेंज होकर पिलखुुआ होते हुए हापुड़ बाईपास से टियाला अंडरपास होते हुए कस्बा किठौर, परिक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा रामराज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
वैकल्पिक मार्ग- दिल्ली गाजियाबाद से आने वाला यातायात किसी भूल-चूक से मेरठ की ओर आ जाता है तो उसे मोहिउद्दीनपुर खरखौदा तिराहे से खरखौदा की ओर जाने वाले रोड से कस्बा खरखौदा होते हुए हापुड़ जाने वाले मार्ग पर भेज दिया जाएगा।