फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2019: एनएच-58 पर बैरिकेडिंग शुरू, 18 जुलाई से होगा डायवर्जन

Mon, 15 Jul 2019 02:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन की तैयारी कर ली है। मेरठ जोन के सभी नौ जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व अन्य जिलों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ने दिल्ली मेरठ हाईवे और एनएच-58 पर बैरिकेडिंग का काम भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार, 18 जुलाई की रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। 23 जुलाई से हाईवे पर वनवे व्यवस्था और 26 जुलाई से हाईवे को बंद करना प्रस्तावित है। एनएच- 58 पर जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी डायवर्जन और हाईवे बंद प्रस्तावित तारीख से पहले भी किया जा सकता है। रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डे 19 जुलाई से शिफ्ट करने का प्लान है। यह डायवर्जन 31 जुलाई की शाम तक प्रभावी रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर, परतापुर, मोदीपुरम और बाईपास पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। 

20 तक आ जाएगी फोर्स
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जिले को 22 जोन और 63 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा को लेकर एटीएस, आरएएफ, पीएसी तैनात रहेगी। 20 जुलाई तक अन्य जिलों का फोर्स आ जाएगा। एनएच 58, दिल्ली मेरठ हाईवे, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड पर 80 डिवाइडर कट भी चिन्हित किए गये हैं। इन सभी कटों को बैरियर व बल्ली लगाकर बंद किया जा रहा है। 16 स्थानों पर अस्थायी ब्रेकर लगाए जाएंगे। 105 स्थानों पर ट्रैफिक और थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


दबाव वाले स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 23 स्थान ऐसे हैं, जहां भीड़ का दबाव अधिक रहता है। इसमें मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे, छठी वाहिनी पीएसी गेट, टैंक चौराहा, जादूगर चौराहा, जीरो माइल, बेगमपुल, रोडवेज बस अड्डा, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, मेट्रो प्लाजा, माधवपुरम गेट, शॉप्रिक्स तिराहा, परतापुर तिराहा, मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड, सुभारती विवि गेट, बागपत बाईपास पुल के नीचे, कंकरखेड़ा बाईपास पुल के नीचे, कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, सोहराबगेट बस अड्डा और हापुड़ अड्डा चौराहे पर प्रेशर प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां इंस्पेक्टर, दरोगा और पीएसी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें