- मुरादाबाद और गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाना है, वह यातायात किठौर से परीक्षितगढ़ मार्ग पर कर दिया जाएगा। मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद होकर ऐसे वाहन जा सकेंगे।
- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें गढ़ मुक्तेश्वर, मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मवाना से किठौर की ओर जा सकेंगे।
- देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, व बिजनौर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर गढ़ मुक्तेश्वर मुरादाबाद की ओर जाना है। ऐसे वाहन मीरापुर, मवाना होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहे से जेलचुंगी, तेजगढ़ी, गढ़ रोड होकर जा सकेंगे।
- मुरादाबाद गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस जिन्हें मेरठ होकर देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है। ऐसे वाहन जेलचुंगी से कमिश्नर आवास चौराहा से मवाना के रास्ते बिजनौर होकर जा सकेंगे।
- बरेली, मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें शामली, बागपत, करनाल हरियाणा की ओर जाना है। ऐसे वाहन स्याना चौपला गढ़ मुक्तेश्वर से सिंभावली, हापुड़, पिलखुवा, डासना, यूपी गेट होकर जा सकेंगे।
- शामली, करनाल, बागपत की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें मेरठ होकर मुरादाबाद, बरेली की तरफ जाना है, ऐसे वाहन दिल्ली लोनी बार्डर से यूपी गेट, डासना, हापुड़, सिंभावली व स्याना चौपला होकर जा सकेंगे।
- दिल्ली गाजियाबाद की ओर से आने वाला यातायात यदि गलती से मेरठ आ जाता है, तो ऐसे वाहनों को मोहिउद्दीनपुर तिराहे से हापुड़ की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/