फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ सेवा शिविर 30 से, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष कार्यालय में हुई बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ओम सेवा समिति के तत्वावधान में शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में रजबन स्थित संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी ने बताया कि विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ 30 जुलाई सायं 6 बजे सिटी स्क्वायर मॉल, मेट्रो पिलर संख्या-1888, पल्लवपुरम फेज-2 में होगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, जलपान, चिकित्सा सहायता, विश्राम सहित विभिन्न सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजन को शक्तिधाम मंदिर लालकुर्ती से नीरज मणी, कैलाश तीर्थ आश्रम एवं श्री गुरुकृपा संन्यास आश्रम के संस्थापक स्वामी श्री 1008 कनक प्रभानंद सरस्वती, कथावाचक हिमेश शास्त्री रहेंगे। बैठक के दौरान छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तौगी, शानू यादव, गौरव मलिक, रविंद्र अग्रवाल, कीर्ति दुग्गल, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें