मेरठ। 24वीं यूपी यूथ स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज से ग्रेटर नोएडा में होने जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से मंगलवार को मेरठ की बास्केटबॉल टीम की घोषणा की गई। टीम में मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) के 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसमें, अभय चौहान, अमृतांश, पवन, वतन पंवार, दिव्यांश, कौशल, साहिल, अभिनव शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइन्स से स्नेह कपासिया, सेंट मेरीज़ एकेडमी से तेजस बालियान, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से पवन रावत, सेंट थॉमस स्कूल से सार्थक को शामिल किया गया है। इस मौके पर मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के निदेशक विक्रम शास्त्री ने खुशी व्यक्त की। प्रधानाचार्या अल्का गौर श्रीवास्तव ने कहा कि यह खिलाड़ियों और कोचों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।