फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरिया रंग से रंगा शहर  

Wed, 27 Jul 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
शहर से झांकी लेकर गुजरते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाईवे के साथ अब शहर में भी भोलों की आमद बढ़ गई है। शिवभक्ति के साथ कांवड़ियों देशभक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। झांकियों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर कांवड़िए मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

शिवरात्रि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है शहर से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को हजारों कांवड़िए शहर से गुजरे। भारत माता की जय के जयकारों और हाथ में तिरंगा लेकर निकले शिवभक्तों ने माहौल भक्तिमय कर दिया। सड़क किनारे शिविरों में भी तिरंगा लहरा रहा है। सुबह से शाम तक सड़कों पर कांवड़ियों का जत्था नाचता गाता चल रहा है। इन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ भी सड़क किनारे जमा हो रही है। शिविरों में संचालक कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।

फौजी ड्रेस में कांवड़िए
शिवभक्त केसरियां रंग के साथ फौजी ड्रेस में भी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। शिविरों में लगे डीजे पर भोले डांस कर रहे हैं। वहीं, पलवल निवासी संतराम ने बताया कि उनके साथ में 10 शिवभक्त हैं। वह सातवीं कांवड़ लेकर आ रहे हैं। दिल्ली के कांवड़िए देशभक्ति के जज्बे के साथ हाईवे पर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


संख्या बढ़ी तो शाम से बंद हो जाएंगे वाहन
पुलिस प्रशासन ने पहले ही बुधवार रात से हाईवे पर सभी वाहनों का चलना प्रतिबंधित किया हुआ है, लेकिन यदि अधिक भीड़ बढ़ती है तो पुलिस बुधवार शाम से भी यह निर्णय ले सकता है। इसकी वजह है कि शहर में दिल्ली, रुड़की हाईवे पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में कांवड़ शिविर लगे हैं कांवड़ियों की संख्या का अनुमान लगाने को जिला पुलिस हरिद्वार से लगातार संपर्क में बनी हुई है। इस साल पौने दो करोड़ कांवड़ियों के जिले से गुजरने की संभावना है। पिछले साल यह संख्या 1.20 करोड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें