सोमवार को फिर भड़का मामला
दंपति ने रात कस्बे के दक्षिणी छोर स्थित कांवड़ सेवा शिविर में विश्राम किया था। सोमवार दोपहर तक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर डॉ. माही और उनके पति ने बाईपास स्थित अंबेडकर तिराहे पर दोबारा जाम लगाने की कोशिश की। कांवड़ियों की टोली ने भी उनका साथ दिया, जिससे क्षेत्र में फिर तनाव का माहौल बन गया।
थाना प्रभारी ने दी कार्रवाई की समयसीमा
सूचना पर थाना प्रभारी इंदु वर्मा मौके पर पहुंचीं और डॉ. माही से बातचीत की। उन्होंने चार दिन में जांच पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और लिखित तहरीर देने को कहा।
पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ और वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।