फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर से मिली ब्रह्मा जी की पुरानी मूर्ति

विज्ञापन
हस्तिनापुर में पुरातत्व विभाग को मिली प्राचीन ऐतिहासिक मूर्ति। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर(मेरठ)। महाभारतकालीन हस्तिनापुर में एक बार फिर से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मंगलवार को नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट को शोध कार्य के दौरान हस्तिनापुर उल्टा खेरा से भगवान ब्रह्मा जी की मूर्ति मिली। इसे तत्काल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारी अरविंद राणा को सौंप दी गई। इस संबंध में विस्तार से एनएसटी के चेयरमैन एवं शोभित विवि के असिस्टेंट प्रो. प्रियंक भारती ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। इस दौरान एएसआई के अरविंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौके पर प्रो. प्रियंक ने बताया कि ब्रह्मा जी की मूर्ति के बारे में अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल को पत्र लिखकर मूर्ति के विषय में बता दिया है। साथ ही प्रो. प्रियंक का कहना है कि ब्रह्मा जी मूर्ति का मिलना अचंभित कर रहा है। क्योंकि ब्रह्मा जी की पूजा का विधान तो कभी हस्तिनापुर में देखा नहीं गया। न ही हस्तिनापुर के इतिहास में कभी वर्णित रहा है। बहरहाल उनका कहना है कि हम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल के लगातार संपर्क में हैं और एएसआई इस मूर्ति को आगरा लाने को कहा है, ताकि इसकी जांच हो सके। वहीं, एएसआई के अरविंद राणा ने बताया कि प्रियंक द्वारा कल ब्रह्मा की मूर्ति सौपी गई है और विभाग को भी ब्रह्मा जी की मूर्ति के बारे में सूचित कर दिया गया।
वहीं, दूसरी और पूर्व मंत्री भूषण त्यागी ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से हस्तिनापुर में ब्रह्मा के मंदिर के निर्माण की मांग करेंगे और प्रियंक भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर ब्रह्मा के मंदिर निर्माण की माग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें