रालोद ने मनाई कांशीराम जयंती
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि स्व. कांशीराम कहते थे कि राजनीतिक, सत्ता ही वह मास्टर चाबी है, जिससे सभी ताले खुलते हैं। उन्होंने पूरे जीवन सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कियाक।
सांसद रविवार को मेरठ राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर स्व. कांशीराम की जयंती के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि कांशीराम ने हर व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। हमें उनके विचारों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। आज काशीराम को पूरा देश याद कर रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन बहुजन हितों के लिया लगाया। कार्यक्रम में प्रताप लोईया, सतेंद्र तोमर, अभिषेक चौधरी, आशीष आदि के साथ काफी लोग उपस्थित रहे।