फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कानपुर पुलिस मेरठ के लिए रवाना, अल्फा अस्पताल का आधा स्टाफ भागा

विज्ञापन
एपेक्स टावर ​स्थित फैमली हेल्थकैयर के बराबर में बना एल्फा अस्पताल में देर शाम अस्पताल मैनेजर से
विज्ञापन
कानपुर किडनी कांड के तार मेरठ से जुड़ने के बाद यहां की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अल्फा अस्पताल का आधा स्टाफ भाग गया है। मेडिकल पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर फिलहाल पड़ताल की है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय को कॉल करके कहा कि कानपुर से मेरठ के लिए टीम रवाना हो गई है। जो अल्फा अस्पताल पहुंचकर पड़ताल करेगी। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि कानपुर पुलिस की जांच में पूरी मदद करने के लिए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर मेडिकल पुलिस अल्फा अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल कर किसी भी रिकॉर्ड से कोई छेड़छाड़ और सीसीटीवी से भी कोई छेड़छाड़ नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन




कानपुर के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े अल्फा अस्पताल के तीन डॉक्टरों को पकड़ने के लिए कानपुर पुलिस की टीम आज दबिश देगी। मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी फिजियोथेरेपिस्ट अमित कुमार ने मंगल पांडेय नगर में विक्की चौहान और विजय गुप्ता के साथ मिलकर 2022 में अल्फा अस्पताल बनाया था। इससे पहले अमित सरस अस्पताल का संचालन कर रहे थे। अमित ने बताया कि बाद में इनाम, नासिर, परवेज और फरियाद को हिस्सेदार के रूप में शामिल किया था। अस्पताल में अन्य डॉक्टरों को भी जोड़ा गया। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट निवासी डेंटल सर्जन डॉ. वैभव मुदगल भी उनसे जुड़े हैं। कानपुर में पकड़े गए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अमित कुमार व डॉ. वैभव मुदगल तथा डॉ. अफजल भी नामजद हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों के साथ इस धंधे में जुड़ा कुछ स्टाफ भी अस्पताल से भाग गया है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। कानपुर पुलिस आज मेरठ आएगी। जिनकी पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें