मेरठ। कंकरखेड़ा थाना पुलिस पर भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगा दलित समाज के परिवार के साथ शनिवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर धरना दिया। जनसुनवाई कर रहे सीओ से उनकी नोकझोंक भी हुई।
जेवरी गांव के रहने वाले सीताराम और रघुवर दयाल के साथ दलित समाज के पुरुष और महिलाएं आजाद समाज सेना के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कंकरखेड़ा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जनसुनवाई कर रहे सीओ ने ऑफिस से बाहर आकर ग्रामीणों को रोका तो उनकी सीओ से नोकझोंक हुई।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि भूमाफिया ने बीती 19 अक्तूबर को उनकी खड़ी फसल पर ट्रैक्टर ट्राली चलाकर जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में कंकरखेड़ा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पिछले कई दिनों से पीड़ित कमिश्नरी से लेकर एसएसपी और आईजी ऑफिस तक पर धरना दे चुके हैं। जनसुनवाई कर रहे सीओ संतोष सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रमीणाें को शांत कराया। संवाद