फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से सजे डोले पर नगर भ्रमण को निकले कान्हा

Fri, 22 Aug 2025 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कृष्ण छठ महोत्सव पर लालकुर्ती स्थित पंचायती मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल
विज्ञापन
मेरठ। श्री सनातन युवक सभा पंचायती मंदिर लालकुर्ती छोटा बाजार से हर वर्ष की तरह 36वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। श्रीकृष्ण के मुख्य डोले का पूजन कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा छोटा बाजार स्थित पंचायती मंदिर प्रांगण से शुरू होकर दोनों बाजार से होती हुई वापस मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में विभिन्न झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शहर के प्रसिद्ध बैंड ने गीतों की प्रस्तुति दी। संरक्षक पुरुषोत्तमदास, प्रधान पवन सिंघल, मंत्री निकुंज गोयल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, संयोजक जतिन रस्तोगी, अमोघ अग्रवाल, अंकुर गोयल और संदीप सिंघल पूजन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्नू चौका पर बड़ा मंच लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा, विशिष्ट अतिथि अरुण जिंदल, करुणेश नंदन, अजय गुप्ता, मनमोहन भल्ला रहे। संवाद
विज्ञापन

मेरठ..कंवलजीत..कृष्ण छठ महोत्सव पर लालकुर्ती स्थित पंचायती मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें