परीक्षितगढ़- केवी पब्लिक स्कूल का गुफ्रिग का फोटो।
परीक्षितगढ़। सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित होने पर केवी पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थी कंचन मावी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला मेरठ में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग में गर्व त्यागी 93, ध्रुव शांडिल्य 92, प्रतिशत परविंदर कौर 91, कॉमर्स वर्ग में माही मसंद 93, प्रज्ञा आर्या 90, मानविकी में कंचन मावी 98, तनिषा 97 व वंशिका 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कर्ष प्रदर्शन किया। कला में परविंदर कौर, गर्व त्यागी, कंचन मावी, तनिषा, संगीत प्रकृति कौशिक, अनुराधा, अतूफा खान, अनुष्का, ईशु, सोनाक्षी गोस्वामी, आस्थाना ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। विद्यालय निदेशक इंजीनियर असीम गुप्ता, अध्यक्ष कमलेश कुमारी, प्रधानाचार्य विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ओम पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में छात्र आदित्य वर्मा 84, काकुल मावी 93, तनु पाल 93, आयुषी मावी 92, दीपांशी सैनी 92, गौरी शर्मा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार, उप प्रधानाचार्या सतीश पाटनी, सुनील शर्मा, गुरु दर्शन सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।