फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिस्कस थ्रो में मेरठ की कनक तोमर ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रा कालेज में महिला सीबीएसई एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में हाथरस की अंशु रही प्रथम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से सीबीएसई अंडर 19 महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई जिलों से कई स्कूलों की टीम प्रतियोगिता में पहुंची और शानदार प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें हाथरस के डीपीएस स्कूल की अंशु ने 5 मिनट 7.63 सेकंड में दौड़ पूरी की और पहले स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मेरठ की जेपीपीएस दिल्ली रोड से कनक तोमर ने 26.53 मीटर की दूरी तय कर पहला स्थान हासिल किया।
हाई जंप अंडर 17 में डीपीएस रानीपुर हरिद्वार की प्रणावी ने 1.35 मीटर ऊंची कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 हाई जंप में दिव्या ने 1.35 मीटर की कूद लगाकर पहला, सांची ने 1.30 मीटर के साथ दूसरा और 1.15 मीटर के साथ सिद्धि ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 17 डिस्कस थ्रो में मेरठ के बालेराम स्कूल की गौरी तोमर ने 27.68 मीटर दूरी के साथ प्रथम रही। अंडर 14 हाई जंप में एसजीपीएस आगरा की अनामिका ने 1.30 मीटर ऊंचाई के साथ प्रथम रही। अंडर 17 ट्रिपल जंप में कशिश ने 9.72 मीटर के साथ पहला, देविका ने 9.60 मीटर के साथ दूसरा और 9.49 के साथ हंसिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 ट्रिपल जंप में रितिका प्रजापति ने 10.09 मीटर के साथ पहला, 10.05 मीटर के साथ खुशी ने दूसरा और 10.03 मीटर के साथ वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 100 मीटर दौड़ में हिमाद्री ने 14.17 सेकंड के साथ पहला, 14.42 के साथ त्रेजा ने दूसरा और 14.08 सेकंड के साथ तृप्ति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 100 मीटर में सेंट मेरीज रुद्रपुर की आकृति पांडेय ने 14.36 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। 14.39 सेकंड के साथ हर्षिता ने दूसरा और 14.45 सेकंड के साथ तनिष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 100 मीटर दौड़ में देवऋषि इंटर कॉलेज की दिया ने 14.23 सेकंड के साथ पहला, ज्ञानश्री स्कूल की नैना ने 14.84 सेकंड के साथ दूसरा और 15.14 सेकंड के साथ रितु कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता का समापन 25 जुलाई को होगा। प्रतियोगिता में हाथरस, रुद्रपुर, गौतमबुद्धनगर, नोएडा, मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों के स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें