फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी व अधिवक्ता हत्याकांड: साध्वी प्राची बोलीं- देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं जिहादी

Wed, 23 Oct 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अधिवक्ता मुकेश के परिजनों से मिलने पहुंचीं साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि लखनऊ में कमलेश तिवारी और मेरठ में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या के पीछे गहरी साजिश है। अयोध्या के फैसले से पहले कुछ जिहादी लोग माहौल खराब करना चाहते हैं।

विज्ञापन


वह मंगलवार को अधिवक्ता मुकेश शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने मेरठ के कमालपुर गांव पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें: साध्वी प्राची बोलीं- अखिलेश सरकार में रची गई थी मेरी हत्या की साजिश
विज्ञापन


साध्वी ने अधिवक्ता की बेटियों और पत्नी से कहा कि कोई हत्यारोपी नहीं बचेगा। प्राची ने कहा कि बिजनौर के एक मौलवी ने कमलेश तिवारी के लिए फतवा जारी किया था। अधिवक्ता की हत्या में भी जिहादी लोग हैं। योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


साध्वी ने कहा धार्मिक स्थलों से जारी होने वाले फतवों पर लगाम लगाने की जरूरत है। हम देश की उन्नति चाहते हैं। उन्होंने कहा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून लाने की मांग रखेंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें