फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: बिजनौर से दो मौलाना गिरफ्तार, सूरत से सात संदिग्ध हिरासत में

Sat, 19 Oct 2019 09:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड पर बवाल बढ़ता जा रहा है। हालांकि हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर है। जबकि गुजरात के सूरत से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। कमलेश की मां ने परिवार के दो सदस्यों के लिए नौकरी की मांग की है, और यह भी कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं मृतक कमलेश तिवारी की पत्नी ने चेतावनी दी है कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो वह आत्मदाह कर लेगी। 

विज्ञापन




पुलिस ने कमलेश तिवारी हत्याकांड में बिजनौर से दो मौलाना गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मौलाना अनवारुल हक को नगीना के आशियाना कॉलेनी से गिरफ्तार किया है। वहीं, मौलाना नईम कासनी को भी तड़के गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि अनवारूल हक ने चार दिसंबर 2015 को बिजनौर में एसपी ऑफिस के सामने एक प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था। 



जबकि किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा के मुफ्ती नईम कासमी ने भी कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को करोड़ों रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं, गुजरात के सूरत से पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए छह लोगों मे से एक की भूमिका हत्याकांड में संदिग्ध बताई जा रही है। गुजरात एटीएस ने इन सभी को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि गुजरात एटीएस ने यूपी पुलिस और एसआईटी से लगातार संपर्क कर रही है। 

विज्ञापन

कमलेश तिवारी के परिजनों ने मांग की है कि उनके परिवार के दो सदस्यों को नौकरी दी जाए, इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घर बुलाने की मांग की है। उनकी मां का कहना है कि जब सीएम योगी नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। कमलेश की पत्नी का कहना है अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आत्मदहा कर लूंगी।  
 


 
विज्ञापन

आपको बता दें कि लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। 

फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। हजारों लोग सड़क पर निकल आए और अमीनाबाद के बाजार बंद कराकर पुलिस-प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। 

अमीनाबाद में लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की तो पोस्टमार्टम हाउस तिराहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन व हंगामा किया। तनाव के मद्देनजर इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि किसी युवती की गैर मजहब में शादी को लेकर कुछ झगड़े की बात को लेकर तनातनी की बात सामने आ रही है। 

इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भगवा कपड़े पहने दो संदिग्ध दिखे हैं जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें