फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश हत्याकांड: डायरी के गायब पन्नों में छिपा राज, मोबाइल के नंबर थे डिलीट, ब्याज पर रुपये देती थी महिला

Sat, 10 Feb 2024 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में  महिला कमलेश गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ रही। 20 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा। वहीं डायरी से गायब पन्नों में हत्या का राज छिपा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
कमलेश गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार रात महिला कमलेश गुप्ता(58) की हत्या कर शव उन्ही के बेडरूम में पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने पुलिस को लूटपाट की भी जानकारी दी थी। बुजुर्ग महिला ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी। महिला की मौत का राज डायरी के गायब पन्नों में हो सकता है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक महिला के दामाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: वेस्ट UP में हुए सियासी नुकसान की भरपाई पर BJP की नजर, RLD कोटे से मुस्लिम की लग सकती है लॉटरी

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी मयंक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लाला मोहम्मदपुर निवासी स्वाति गुप्ता से हुई थी। उसके ससुर अरविंद गुप्ता व साले मोंटू गुप्ता की लगभग दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। घर पर उसकी सास कमलेश गुप्ता अकेले रहती थी।

परिजनों के अनुसार महिला ने लगभग 40 से अधिक लोगों को ब्याज पर लाखों रुपए दे रखे थे। इसे लेकर महिला ने एक हिसाब किताब की डायरी बना रखी थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर से महिला फोन नहीं उठा रही थी। इसके बाद उसकी पत्नी स्वाति अपनी मां से मिलने के लिए लाला मोहम्मदपुर पहुंच गई थी। जहां उसे महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ दिखा।

जांच पड़ताल में पुलिस ने पाया कि महिला के हाथ के सोने के कंगन, कानों के कुंडल व एक चेन गायब थी। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

महिला के मोबाइल के सारे नंबर थे डिलीट
परिजनों के अनुसार मृतक महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल डिलीट थी। बेटी ने बताया कि उसने अपनी मां को काफी कॉल की थी। जब मोबाइल चेक किया तो उसमें सभी कॉल डिलीट दिखाई दी थी। परिजनों का शक हत्या की तरफ बढ़ता चला गया। वहीं दूसरी ओर डायरी के कुछ पन्ने भी गायब हैं। डायरी के अन्य पन्नों पर पेन चला रखा है। जिस कारण डायरी का हिसाब पढ़ने में स्पष्ट नहीं आ रहा। पुलिस महिला के नंबर की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है।
विज्ञापन

हाईवे से लेकर गांव तक देखे सीसीटीवी
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने हाईवे से लेकर लाला मोहम्मदपुर रोड तक लगभग दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फिलहाल सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध नहीं दिखाई दे रहा है। अन्य सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें