संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री कल्याण मंदिर विधान के 44 दिवसीय आयोजन के अंतर्गत 43वां विधान सोमवार को चौक बाजार स्थित दिगंबर जैन शिखरबंद मंदिर में आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में श्रद्धा व भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विधान के दौरान शांति धारा की प्रथम बोली शीला देवी की स्मृति में प्रवीण जैन, रेखा जैन, आयुषी जैन, अमीषा जैन व अनुष्का जैन ने प्राप्त की। दूसरी बोली पूनम जैन, अभिषेक जैन व शिवी जैन को मिली। आयोजकों ने बताया कि कल्याण मंदिर विधान का बुधवार को अंतिम दिन होगा। इस अवसर पर हवन के साथ विधान का विधिवत समापन किया जाएगा। विधान पूर्ण होने पर पुण्यार्जन किया गया। कार्यक्रम में विधानाचार्य नितेश शास्त्री के साथ ही विनोद जैन, कमल जैन, वैभव जैन, संजीव जैन, वर्णिका जैन, दीपक जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक लाभ प्राप्त किया।