फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दंगल में कलवा गुर्जर और बाबर पहलवान ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि। (फलावदा)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा (मेरठ)। गांव नैडू में पहलवान कृष्णा धामा की याद में आयोजित दंगल का समापन पर प्रथम स्थान पर आने वाले पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। दंगल में पहलवान कलवा गुर्जर लोनी, बाबर पहलवान बम्हेटा गाजियाबाद को कमेटी ने 3.11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
दंगल में दूसरे स्थान पर रहे पहलवान दीपांशु सांपला रोहतक हरियाणा, अखिलेश बम्हेटा गाजियाबाद को 21 हजार रुपये, बराबरी पर रहे पहलवान आशमीर कैराना और बोबी नोएडा को भी 21 हजार रुपये नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। अन्य विजेता पहलवानों को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दंगल में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कैराना, शामली, सोनीपत, गाजियाबाद, जलालाबाद हसनपुर, सैदपुर, डूंगरपुर, जटवाड़ा, बेगराजपुर, गढ़ी, गणेशपुर, नागोरी, पिपलहेड़ा, हसनपुर आदि के 550 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार, अमरीश ठेकेदार, धर्मवीर सिंह, कंवरपाल कामदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर, प्रेमपाल सिंह, जगतपाल सिंह, मदन, प्रदीप शर्मा, भूलेराम, प्रेमपाल, ओमपाल, प्रधान मांगेराम, अजीत सिंह, रकम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें