फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैसाली मैदान में कथा से पहले निकलेगी कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- संत चिन्मयानंद बापू 25 से सुनाएंगे कथा, भूमि पूजन कराया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से भैसाली मैदान पर 25 से 31 अक्तूबर तक संत चिन्मयानंद बापू की श्रीमद्भागवत कथा होगी। इसके माध्यम से लोगों को दिव्य कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार सुबह पंडित चरण दत्त कात्यायन के नेतृत्व में वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन हुआ। मुख्य यजमान दीपिका गुप्ता और अमित गुप्ता मूर्ति रहे।
पूजन से पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। भूमि पूजन में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष हर्ष गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, आलोक सिसोदिया, अजय गुप्ता, दलजीत सिंह, पवन मित्तल, शालिनी अग्रवाल ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्री सेवा समिति के सदस्यों ने भोजन प्रसाद वितरित किया। मीडिया प्रमुख आलोक सिसोदिया ने बताया कि 24 अक्तूबर को सुबह नौ बजे काली पलटन मंदिर से पांच हजार महिलाओं की कलश यात्रा सदर के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल मैदान में पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें