फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांप के डसने के बाद नई जिंदगी, मेडिकल में बचाई गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में सांप के काटने के बाद जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे एक मरीज को नई जिंदगी मिली है। मेडिसिन विभाग के प्रभारी डॉ. अरविंद ने बताया कि हापुड़ के धनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय प्रशांत को गांव में ही 5 अक्तूबर को जहरीले सांप ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया था। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार शुरू हुआ। शुरू में प्रशांत के हाथ में तेज सूजन, रक्तस्राव और मूत्र में रक्त जैसी गंभीर लक्षण थे। चिकित्सकों की टीम के लगातार निगरानी करने, लगातार उचित इलाज से सात दिन बाद सुधार शुरू हुआ और दसवें दिन अब वह पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन

===
मेडिकल में 39 मरीज भर्ती हुए सर्पदंश के

इस साल सितंबर माह में मेडिकल कॉलेज में कुल 39 सर्पदंश के मरीज भर्ती हुए। इनमें से 28 को विषैले सांपों ने काटा था। इनमें 35 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए जबकि दो को उच्चतर केंद्र भेजना पड़ा। दो की मौत अस्पताल में देर से आने के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें