सरधना। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने पदभार संभालने के बाद पहली बार
सरधना। कस्बे के सरधना-बिनौली रोड स्थित महाभारतकालीनश्री महादेव देवी मंदिर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार से श्रीहनुमत चरित्र कथा का आयोजन शुरू होगा। कथा से पूर्व शनिवार को महिला श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों और चौराहों से होते हुए पुनः मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। आयोजन के मुख्य यजमान राजेश पवार हैं। आयोजकों ने बताया कि श्रीहनुमत चरित्र कथा का आयोजन 15 मार्च से 18 मार्च तक किया जाएगा। कथा का वाचन संत शाश्वतानंद द्वारा किया जाएगा, जबकि अंतिम दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा।इस अवसर पर मोहित, सोम, आशीष, भारत, नवीन, बुद्धिराज, गौरव, मनोज शर्मा, अक्षय, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।