मिल रोड स्थित खराद की दुकान मेहुई चोरी को देखता दुकान मालिक। (मवाना)
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, व्यापारी ने फुटेज के साथ दी तहरीर
मवाना। मवाना। मिल सड़क पर एक्सिस बैंक के पास स्थित खराद की दुकान का दरवाजा तोड़कर लोहा, तांबा, पीतल आदि के मशीनरी पार्ट्स चोरी कर लिए। सामान ले जाते हुए संदिग्ध लोग सीसीटीवी में कैद हुए हैं। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर व सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा सड़क गली नंबर चार निवासी जाहिद की मिल सड़क पर एक्सिस बैंक के पास में खराद मशीन की दुकान है। थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार रात रोजाना की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के लकड़ी के दरवाजे नीचे से टूटे थे। दुकान खोलकर देखी तो अंदर रखे लोहे, तांबे, पीतल के मशीनरी पार्ट्स चोरी थे। पास में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज देखी तो कूड़ा बीनने वाले तीन बच्चे दुकान के दरवाजे का हिस्सा तोड़कर दुकान में घुसते नजर आए। पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना से कुछ ही दूरी पर बस स्टैंड पुलिस चौकी है, लेकिन इसके बावजूद भी बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे गए। थाना प्रभारी पूनम जादौन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
मिल रोड स्थित खराद की दुकान मेहुई चोरी को देखता दुकान मालिक। (मवाना)