फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलंजरी की ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। ग्राम पंचायत कलंजरी की ग्राम प्रधान सविता देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना जानी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सविता देवी के अनुसार उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत आयुक्त (कमिश्नर) और जिलाधिकारी से की थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जमीन कब्जा मुक्त करने का आदेश पारित कर दिया है। इसी बात से नाराज होकर विपक्षी पक्ष लगातार उन पर और उनके परिवार पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी पक्ष ने प्रधान के साथ गाली-गलौज की और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें