फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन साल से बिजली संकट झेल रहा कैथवाड़ी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग पर नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

रोहटा। गांव कैथवाड़ी के ग्रामीण तीन वर्षों से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। ऊर्जा निगम की अनदेखी के कारण गांव में लगे 25 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से सप्लाई की जा रही है, जो गांव की आबादी और लोड के अनुपात में नाकाफी है।
ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद ने भी ऊर्जा निगम को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए करने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण विपिन त्यागी, अनिल, पिंटू, बबलू, आकाश, टीनू, संजीव, सुनील आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण घरों में वोल्टेज पूरी नहीं पहुंचती। इसके चलते पंखा, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं करते। कई बार उपकरण खराब भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही बिजली की सप्लाई लगभग ठप सी हो जाती है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों में ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो वह बिजलीघर का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ऊर्जा निगम के एसडीओ उमर खां का कहना है कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें