फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: नूरपुर में कुल 62.78 फीसदी हुआ मतदान, EVM में खराबी के चलते कई जगह प्रभावित हुआ मतदान

Mon, 28 May 2018 08:55 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर की विधानसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुआ। सुबह वोटिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद कई ईवीएम मशीनें खराब होने की सूचना आने लगी थी। दोनों जगह करीब 150 से ज्यादा मशीनें खराब होने की शिकायतें आईं। ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते वोट प्रतिशत पर काफी प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट पर हुआ मतदान
विधानसभा -    फीसद
शामली -          45
कैराना -           55
थानाभवन -      49
जिले में टोटल -  49.6. फीसदी मतदान शाम पांच बजे तक हुआ। 

वहीं नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 62.78 फीसदी मतदान हुआ। जबकि सहारनपुर के गंगोह में शाम पांच बजे तक 47.1 फीसदी और नकुड़ में 49.1 प्रतिशत मतदान हुआ।


शामली में कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होते ही जिले में कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने से व्यवस्था लड़खड़ा गई। वीवीपैट खराब होने से ज्यादातर बूथों पर मतदान बाधित होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। मतदान से वंचित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर जानबूझकर मतदान के दौरान व्यवधान डालने का आरोप लगाया। कई बूथों पर मतदाताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। वीवीपैट खराब होने का मामला आयोग तक पहुंच गया। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन बार बार ईवीएम और वीवीपेट बदलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह सात बजे कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए कैराना, शामली, थानाभवन, गंगोह और नुकड़ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू होने के साथ ही जगह -जगह से ईवीएम वीवीपैट खराब होने की सूचना आनी शुरू हो गई। शामली विधानसभा सीट के कुड़ाना गांव बूथ नंबर 106 पर पहला वोट डालने के बाद ईवीएम व वीवीपेट खराब हो गई। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक ईवीएम- वीवीपैट खराब रही। इसके बाद मतदान शुरू हो पाया। कुड़ाना गांव के बूथ नंबर 108 में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक ईवीएम व वीवीपैट खराब होने से मतदान रुका रहा। बूथ नंबर  102, 105 पर दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक वीवीपैट खराब रहने से मतदान बाधित रहा। बुढ़ाना रोड  स्थित  सरस्वती  विद्या मंदिर में सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक ईवीएम और वीवीपैट खराब होने से मतदान रुका रहा। डीएम के निर्देश पर ईवीएम बदली गई। शामली के आर्यसमाज मंदिर में  बूथ नंबर 54, दस बजे से लेकर 12.30 बजे तक ईवीएम खराब रहने से मतदान रुका रहा। इसी प्रकार वीवी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 42 पर लिसाढ़ गांव के बूथ नंबर 170 पर सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक शामली शहर के  मोहल्ला  रेलपार के बूथ नंबर 67 पर सुबह नौ बजे से लेकर 10-.30 बजे तक मुंडेट कला गांव में प्राइमरी स्कूल नंबर एक में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ईवीएम खराब रही।  करमूखेड़ी गांव के बूथ नंबर दो, तीन, चार की ईवीएम वीवीपैट सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक खराब होने के कारण मतदान मतदान प्रभावित रहा। नौ बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। लिलौन गांव में बूथ नंबर 153 व बंतीखेडा, झिंझाना गांव के आरएसएस सदन इंटर कालेज के बूथ नंबर  60 पर इवीएम आधा घंटे तक खराब रही। इसके बाद ईवीएम का बदला गया। कांधला क्षेत्र के गंगेरु के उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो घंटे तक मतदान रुका रहा। थानाभवन के ग्राम मानक पुर में इस्लामनगर में व दथेडा गांव  में ईवीएम खराब होने की शिकायत आती रही। उधर, ईवीएम के प्रभारी लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीके जैन ने बताया कि 22 वीवीपैट बदलने की  जानकारी हैं। वीवी पैट खराब होने के बाद कई जगह मतदान केंद्र खाली हो गए। घंटो-घटों मतदान खाली डालने से महिलाएं वोटर वोट डालने से वंचित रहना पड़ा है। ईवीएम,  वीवी पैट मशीन  खराब होने के बाद डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने कहा कि ईवीएम मशीन नहीं वीवी पैट खराबी आने की शिकायत मिली है। शिकायत आने के बाद वीवी पैट खराब होने की शिकायत पर 15 मिनट के बाद बदलवा दिया गया।

खराब होती रहीं ईवीएम, हंगामा करते रहे मतदाता
कैराना लोकसभा के उपचुनाव में जिले की दो विधानसभा गंगोह और नकुड़ में हुए मतदान के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें लगातार खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। करीब 70 प्रतिशत मतदान केंद्रों से ईवीएम खराब होने के कारण हजारों मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। नकुड़, ननौता, गंगोह, इस्लामपुर, शुक्रताल, रामपुर मनिहारन, सरसावा, सांगाखेड़ा, झबीरन आदि इलाकों में मतदाताओं ने जमकर हंगामा भी किया।  इस कारण बूथों पर कई-कई घंटे तक मतदान बाधित रहा। ग्राम शुक्रताल में सुबह 9 बजे से खराब हुई मशीन को शाम चार बजे तक भी नहीं बदला जा सका था। काजीपुरा मतदान केन्द्र पर भी शाम तक मशीन नहीं बदली जा सकी थी। प्रशासन के तमाम दावे हवाई साबित हुए। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगाए मास्टर ट्रेनर मशीनों में आई तकनीकी खराबी को दूर नहीं कर सके। ईवीएम और वीवी पैड बदलने में प्रशासन ने एक से तीन घंटे तक का समय लगा दिया।

पढ़ें : कैराना उपचुनाव: भाजपा को घेरे हैं सभी दल, मृगांका-तबस्सुम में रोमांचक मुकाबला

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
बिजनौर में नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम में हुई खराबी ने मतदान की रफ्तार को रोक दिया। मतदान के लिए बनाए गए 351 बूथों में से 100 से अधिक पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलीं। कई बूथों पर एक से दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। बूथ संख्या 181 अब्दुल्लापुर दहाना में तीसरी बार मशीन बदले जाने के बाद करीब दो बजे मतदान सुचारु हुआ।      

रमजान व भीषण गर्मी होने के बावजूद भी मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही बूूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं थी। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही ईवीएम खराब होनी शुरू हो गईं। 100 से अधिक बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें मिलीं। कुछ बूथों पर थोड़ी देर बाद ही ईवीएम बदलकर मतदान शुरू करा दिया गया, लेकिन करीब 30 बूथों पर एक से दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। ग्राम अब्दुल्लापुर दहाना में बने बूथ संख्या 181 पर सुबह साढ़े सात बजे 32 वोट पड़ने के बाद ईवीएम ने धोखा दे दिया। दूूसरी मशीन 12 बजे के बाद लगाई गई, लेकिन दो वोट पड़ने के बाद वह भी खराब हो गई। बाद में करीब ढाई बजे तीसरी मशीन लगाकर मतदान शुरू कराया गया। यहां पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। इतनी बड़ी तादात में ईवीएम खराब न होती तो मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता था।   
     
सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे 
मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। खालसा इंटर कॉलेज में पुलिस ने मतदाताओं को मोबाइल लेकर नहीं घुसने दिया। मोबाइल लेकर वोट डालने आए मतदाताओं को पुलिस ने गेट के बाहर ही रोक दिया। ऐसे में मोबाइल लेकर आने वाले मतदाता वापस लौट गए और बाद में फोन रखकर वापस आए।  

बीएलओ के बूथ पर न होने से हुई परेशानी  
बूथ के बाहर बीएलओ के नदारद रहने से कई स्थानों पर मतदाताओें को परेशानी हुई। नूरपुर में थाने के सामने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ की बीएलओ मंजू गायब मिली। यहां मतदाता पर्ची पाने के लिए भटकते रहे। बिना पर्ची के पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को बूथ पर जाने से रोक दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सपा के जिला सचिव इदरीश काजी ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ बूथ के अंदर बैठी हैं, जबकि उसे मतदान केंद्र के गेट के बाहर होना चाहिए था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें