कैराना के गांव भूरा में फर्जी मतदान रोकने पर सहायक पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद फिर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की जीप और पोलिंग पार्टी की बस में भी तोड़फोड़ कर दी गई।
विज्ञापन
2 of 4
कैराना में पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही भूरा गांव में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह मामले को संभाल लिया। पुलिस को डर है कि कही कोई बड़ा बवाल न हो जाए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांति से वोट डालने की अपील की है।
विज्ञापन
3 of 4
बस में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं फर्जी वोट डालने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।