कैराना उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरु में वार्ड 245 और 247 की मशीन खराब होने के कारण लोगों ने हंगामा किया। गांव नाला के प्राइमरी नंबर स्कूल वन में 9:00 बजे तक ईवीएम मशीन खराब रही। गंगोह में 125 मख्दूमजहां, 163 गुजरान, 165 छत्ता और गांव बिलासपुर में 237 एवं 238 नम्बर मशीन खराब होने से मतदान बाधित हुआ।