फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई छात्रों ने कैट 2017 में 99 फीसदी से अधिक प्राप्त किए अंक

Tue, 09 Jan 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) द्वारा सोमवार को जारी किए गए कैट-2017 के रिजल्ट में मेरठ के कई छात्रों ने अपनी मेधा का परचम फहराया है। अनंत शर्मा ने मेरठ में सर्वाधिक 99.93 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अनंत शर्मा आईआईटी दिल्ली में मेकेनिकल चतुर्थ ईयर के छात्र हैं। उनके पिता डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा एनएएस डिग्री कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इसके अतिरिक्त उत्कर्ष गड़ाकोटी ने 99.84, अंकित जिंदल ने 99.52, मनीष शर्मा ने 99.41, भूपेंद्र ने 92.3 फीसदी अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा को आईआईएम लखनऊ ने आयोजित किया था। कैट की मेरिट के आधार पर देशभर के टॉप प्रबंधन संस्थान दाखिला देते हैं। परीक्षा में करीब दो लाख परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा का आयोजन देश के 140 शहरों में किया गया था। रिजल्ट के आधार पर देशभर के आईआईएम अपनी कट ऑफ जारी करेंगे। वे राइटिंग एबिलिटी टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर दाखिला देंगे। यह प्रक्रिया अगले महीने शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


पहले आईआईटी अब आईआईएम में बजाया डंका
रेग्यूलर पढ़ाई के चलते पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। 2014 में पहले ही प्रयास में आईआईटी में कामयाबी पाई थी। ऑल इंडिया में 742वीं रैंक मिली थी। नियमित पढ़ाई ही सफलता का मूलमंत्र है। -अनंत शर्मा

पर्सनेलिटी डवलपमेंट की कोचिंग देते पाई सफलता
मैं शहर के तकनीकी संस्थानों में पर्सनेलिटी डवलपमेंट एवं एप्टीट्यूट टेस्ट की कक्षाएं लेता हूं। मैंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। मेरा सपना आईआईएम है इसलिए दोबारा तैयारी की और इस सफलता पाई है। मॉक पेपर को बहुत ज्यादा फोकस करने से ही सफलता मिली। -अंकित जिंदल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें