फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबीर दास ने समाज को एकता व भाईचारे का संदेश दिया

विज्ञापन
कोरी व भुईयार समाज द्वारा आयोजित गोष्ठी व सम्मान समारोह में विचार रखते विधायक अतुल पधान। (फलावद
विज्ञापन
फलावदा। गांव नैडू में संत कबीर दास के जन्मदिवस के अवसर पर कोरी व भुईयार समाज द्वारा विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान रहे। उन्होंने ने समाज सुधारक संत कबीर दास के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कबीर दास ने हमेशा समाज को एकता, भाईचारे और कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। विधायक ने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी के मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। जिससे हताश होकर देश का युवा आत्महत्या कर रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। नलकूपों के विद्युत कनेक्शन लेने के लिए भी किसानों को अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ रही है।
उन्होंने भाजपा को ठगों की सरकार बताते हुए कहा कि सरकार हिंदू-मुस्लिम समुदाय को आपस में भड़काकर और जातिगत भेदभाव फैलाकर गंदी राजनीति कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है। इस मौके पर हाई स्कूल व इंटर कक्षा के उत्तीर्ण 48 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

कोरी व भुईयार समाज द्वारा आयोजित गोष्ठी व सम्मान समारोह में विचार रखते विधायक अतुल पधान। (फलावद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें