कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मेरठ प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में हंटर टीम का जलवा बरकरार है। टीम ने दूसरे दिन भी जीत दर्ज की। बदलोलपुर बुल्स और नंगला दबंग टीम ने भी अपने मैच जीते। मुख्य अतिथि डॉ. केपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
शाम चार बजे सबसे पहला मैच मेरठ हंटर और दबंग मैयराष्ट्र के बीच हुआ। मेरठ हंटर ने 39 और दबंग मैयराष्ट्र ने 27 अंक हासिल किए। हंटर ने 12 अंकों जीत दर्ज की। दूसरा मैच अभिमन्यु गेसूपुर और बहलोलपुर बुल्स के बीच हुआ। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच जीते हुए थे।
फर्स्ट हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। सेकेंड हाफ में बहलोलपुर बुल्स ने बढ़त बना ली और सात अंक से मैच जीत लिया। तीसरा और अंतिम मैच नंगला दबंग और दुर्गा ब्रिक फील्ड के बीच हुआ। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं।
ऐसे में दोनों टीमों पर मैच जीतकर प्रतियोगिता में बने रहने का दबाव साफ नजर आया। दोनों टीमों ने संभलकर खेलना शुरू किया। फर्स्ट हाफ में नंगला दबंग ने बढ़त बना ली। जिसे उन्होंने सेकेंड हाफ में भी कायम रखी और मैच 4 अंक से जीत लिया। नंगला दबंग ने 26 और दुर्गा बिक्र फील्ड ने 22 अंक हासिल किए। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल, सचिव जोगेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर संजय भारद्वाज, केपी सिंह, राहुल चौधरी, नवीन त्यागी, पुनीत मित्तल, मनीष शर्मा, अश्विनी जौहरी, सुधीर चौधरी, ओंकार सिंह, विपिन चौधरी मौजूद रहे।
आज होंगे तीन मैच
चेयरमैन राजनीश कौशल ने बताया कि बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे। मुख्यातिथि एसपी सिटी ओम प्रकाश सिंह रहेंगे।
खेल प्रेमियों ने उठाया लुत्फ
स्टेडियम में कबड्डी का लुत्फ खेल प्रेमी उठा रहे हैं। हर कोई खिलाड़ियों को खेलते हुए उनमें जोश भरने के लिए शोर मचाता है तालियां बजाता है। खिलाड़ी भी दर्शकों का उत्साह देख टीम की जीत को पूरा दम खम लगा रहे हैं।