फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलों के टारगेट पर थी रिया

Mon, 20 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिया का मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कातिलों के टारगेट पर रिया थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ऐसा ही खुलासा हो रहा है। कातिलों ने सबसे ज्यादा चाकू रिया को ही मारे हैं। दोपहर को पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का क्राइम सीन भी दोहराया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर तीनों का पोस्टमार्टम हुआ था। दंपति का अंतिम संस्कार ब्रजघाट और रिया का शेरगढ़ी स्थित श्मशान घाट में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कातिलों के टारगेट पर अकेली रिया थी? उसे लगभग दस चाकू मारे गए हैं।
छह चाकू रिया के सीने पर और चार चाकू के पीठ पर लगे हैं। पूनम गुप्ता के गले पर चाकू के दो और सीने पर पांच निशान मिले हैं। चंद्रशेखर गुप्ता की गर्दन पर तीन और पेट पर चाकू लगने के दो निशान हैं। रिया से दुष्कर्म की पुष्टि के लिये पोस्टमार्टम में स्लाइड बनाई गई है। रविवार की दोपहर को शास्त्रीनगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने क्राइम सीन को दोहराकर देखा। पुलिस की पूरी थ्योरी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से लगभग मिलती जुलती मिली। जिसमें रिया कातिलों की टारगेट में थी। इस दौरान भी पहले रिया, पूनम गुप्ता और फिर चंद्रशेखर गुप्ता का ही मर्डर होने की बात सामने आई।
विज्ञापन



रिया के बेहद करीबी ने कराया ट्रिपल मर्डर
 शास्त्रीनगर ट्रिपल मर्डर की कहानी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। रिया के बेहद करीबी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। शाम 4:29 बजे रिया ने बबलू नामक युवक की आखिर कॉल सुनी। बबलू को रिया के पास शास्त्री नगर में आना था। पुलिस ने बबलू और रिया के प्रेमी पुष्पेंद्र समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। सर्विलांस के जरिये कुछ ऐसे क्लू मिले है, जिस पर पुलिस दावा कर रही वारदात का खुलासा सोमवार को कर दिया जाएगा।  
ट्रिपल मर्डर के कातिलों के तार रिया उर्फ रेनू से जुड़े हुए मिल रहे हैं। इसका खुलासा रविवार को पुलिस अफसर करने में लगे है। पुलिस का दावा है कि रिया का बीमा कंपनी मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता के शास्त्रीनगर स्थित मकान में में आना-जाना था। यहां रिया के दोस्त उससे मिलने अक्सर आते थे। कॉल डिटेल के मुताबिक रिया की चंद्रशेखर की पत्नी पूनम गुप्ता से अक्सर फोन पर बातें होती थी। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। शास्त्री नगर में रिया करीब शाम 4:00 बजे आई थी।
उसके साथ कौन आया, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस के मुताबिक शाम 4:29 बजे रिया ने बबलू नाम के युवक से फोन पर बात की। पुलिस ने बबलू को पकड़ लिया है। उसने बताया कि रिया ने मुलाकात करने के लिए 4:30 बजे का टाइम दिया था। फोन पर बात हुई तो उसने पांच बजे आने को कहा। उसके बाद वह कॉल करता रहा, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। जबकि 5:30 बजे पुलिस को चंद्रशेखर गुप्ता, पूनम गुप्ता और रिया की हत्या की सूचना मिल गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि इसी बीच में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है।

30 मिनट में हुई वारदात
पुलिस का कहना है कि सर्विलांस और बबलू से हुई पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि ट्रिपल मर्डर 4:30 बजे से 5:00 बजे के बीच में हुआ है। मकान में कौन था, इसकी जांच पड़ताल जारी है। 30 मिनट के अंतराल में वारदात हुई। पुलिस मकान की एक-एक चीज को बारीकी से खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें