फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

- लूट, डकैती की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई
मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ एसएसपी अजय साहनी से मिलकर सराफा कारोबारियों के सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि लगातार लूट और डकैती की घटनाओं से व्यापार करना मुश्किल हो रहा है और कारोबारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि 40 दिन पहले शास्त्री नगर में विष्णु ज्वैलर्स के संचालक तेजपाल सिंह वर्मा के यहां डकैती, लिसाड़ीगेट क्षेत्र में प्रमोद वर्मा के साथ हुई लूटपाट और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ज्वैलरी टेक्नोलॉजी में हुई चोरी की घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूर्व की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कारोबारियों को घटनाओं के जल्द खुलासे और माल बरामद कराने का भी भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर मनोज गर्ग, आकाश प्रकाश मांगलिक, अशोक रस्तोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें