स्नातक के 41 कोर्सों में रजिस्ट्रेशन के लिए बस आठ दिन मौका
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। छात्र-छात्राओं के पास अब सिर्फ आठ दिन बचे हें। 15 सितंबर को रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे। ऐसे में फिर किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
कैंपस और कॉलेजों में प्रथम वर्ष में गर्वमेंट और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एक लाख 60 हजार के करीब सीटें हैं। सोमवार शाम तक रजिस्ट्रेशन की बात करें तो 108926 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। रजिस्ट्रेशन की स्पीड बहुत धीमी है। 75 फीसदी रजिस्ट्रेशन बीए-बीएससी-बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर में हुए हैं। बाकी कोर्सों में 25 फीसदी ही रजिस्ट्रेशन हुए हैं। 20 सितंबर के बाद मेरिट जारी कर कॉलेजों में प्रवेशों शुरू कर दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन मोबाइल से किए जा सकते हैं।
इन कोर्सों में है प्रवेश का मौका
बीए-एलएलबी, बीए, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र कैंपस, बीए ऑनर्स हिंदी कैंपस, बीए-बीएड, बीबीए, बीबीए कैंपस, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम-एलएलबी, बीएलएड, बीएफए, बीजेएमसी, बीलि ब-बी. लाइफ साइंस, बीएमएलटी, बीओटी, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी ऑप्टोमेरी, बीएससी फिजिकल हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएससी होम साइंस क्लिनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाइटीज, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीएससी माइक्रोबायालॉजी, बीएससी, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस कैंपस, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स कैंपस सीबीसीएस, बीएससी फूड माइक्रोबायलॉजी सेफ्टी एंड क्वालिटी कंट्रोल, बीएससी होम साइंस, बीवॉक एयरलाइन टूरिज्म एंड हॉस्पिलिटी मैनेजमेंट, बीवॉक क्लिनिकल साइकोलॉजी, बीवॉक आईटी, बीवॉक मेडिकल लैब एंड माल्युकुलर साइकोलॉजी, बीवॉक योगा, बीआरडीआईटी, बीएससी एग्रीकल्चर, सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिएंसी इन फ्रेंच और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिएंसी इन रसियन।