फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से मारपीट मामले में 24 घंटे में हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी से मारपीट मामले में 24 घंटे में हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के आदेश
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के संत विहार गली नंबर-दो में डेयरी संचालक और हेड कांस्टेबल के बीच चले आ रहे मामले में सोमवार को डेयरी संचालक के प्रार्थना पत्र पर एडीजी ने संज्ञान लिया है। एडीजी ने 24 घंटे में हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वहीं, हेड कांस्टेबल के पक्ष में एसएसपी के यहां महिलाओं को लेकर पहुंचे एक युवक को एसपी सिटी के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिलाएं मौके से भाग निकली।
संत विहार कॉलोनी में बीती दो सितंबर को शामली जिले में तैनात यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने साथियों संग कॉलोनी निवासी भानू प्रताप व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की थी। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। वहां भी कांस्टेबल ने साथियों संग पुलिस की मौजूदगी में घायलों के साथ मारपीट की। अब कांस्टेबल कॉलोनी के लोगों को अपने पक्ष में लेकर मकान की दीवारों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कराकर दंपती पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भानू प्रताप ने एडीजी के यहां पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एडीजी ने 24 घंटे में हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के आदेश दिए। हेड कांस्टेबल पक्ष के लोग एक युवक के नेतृत्व में एसएसपी के यहां पहुंचे। जैसे ही उन्होंने खुद को कांस्टेबल पक्ष का बताया एसपी सिटी ने एडीजी के निर्देश पर एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह देखकर साथ आई महिलाएं मौके से खिसक गई। पुलिस हेड कांस्टेबल की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें