फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अष्टधातु की मूर्ति चुराने वाला जुनैद गिरफ्तार, मूर्ति मिली

विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड ​स्थित मंदिर में चोरी करने वाले वाला आरोपी जुनैद। पुलिस
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला दौराला रोड जगमोहननगर में महाकालेश्वर मंदिर से अष्टधातु निर्मित पंचमुखी नाग की मूर्ति चोरी करने वाले आरोपी जुनैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस को चोरी की गई मूर्ति भी मिल गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को दौराला रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर से अष्टधातु की पंचमुखी नाग की मूर्ति चोरी कर ली गई थी। श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो घटना के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पुलिस ने अष्टधातु से निर्मित पंचमुखी मूर्ति को भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें